BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: गलियों में बजबजा रही नालियां के गंदगी से लोग है परेशान - बढ़ी बीमारियों आशंका...

Admin

Fri, Apr 26, 2024
   रिपोर्ट: - राधे पटेल मैनपुर( गरियाबंद) । गांव के विकास मूलभूत सुविधाओं के लिए स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होता है।मगर स्थानीय प्रशासन सुस्त रवैया से ग्रामीण आक्रोशित है जहां मूलभूत सुविधाओं में पानी बिजली स्वच्छता जैसे अत्यंत आवश्यकताओं पूरी करने हेतु स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार रहता है मगर स्थानीय प्रशासन की उदासीनता की वजह से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है जैसे गलियों में जगह-जगह एकत्र गंदे पानी व कीचड़ से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। स्थिति यह है कि गंदगी के कारण मच्छर भी पनप रहे हैं जिसके कारण स्थिति और भी भयंकर हो गई है। तहसील मुख्यालय होने के बावजूद वर्षो से मैनपुर में नाली निर्माण सहित साफ-सफाई के नाम पर खाना पूर्ति ही किया जा रहा मैनपुर नगर के चारो तरफ गंदी नाली की दुर्गन्ध से लोग परेशान है बजबजाती नाली होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, गांव का सफाई व्यवस्था यह है कि नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। सड़क किनारे कचरो का अंबार लगा हुआ है जहां कचरो को साफ करने के नाम पर नालियों में जेसीबी मशीन चला कर कचरे को किनारे कर दिया जाता है ।जिससे गंदगी और भी बढ़ जाती है आगामी दिनों में मौसम की खराबी थी चलते हल्की बारिश या तेज बारिश होने से कचरो में से बदबू आना शुरू हो जाता है इससे रास्ते में चलने वाले राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैजिससे ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी भय लगातार बना हुआ है। इन दिनों स्थिति यह है कि नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। गलियों में जगह-जगह एकत्र गंदे पानी व कीचड़ से उठ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।साथ ही गलियों में जमे गंदे पानी से होकर आवागमन करने में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। कई बार तो लोग गिर भी जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्यों में मोटी कमाई के कारण जिम्मेदार सफाई जैसे कार्यों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं यही कारण है कि गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गया है। वहीं इस बाबत कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक शिकायत भी की गई लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें