BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

राजिम (गरियाबंद)।भेंडरी के रेवतीरमन साहू का छग पीएससी में हुआ चयन : बने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीक्षक : शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं...

Deekay Thakur

Sun, Mar 15, 2026

"प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी सहित शिक्षकों ने दी बधाई"

"मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत"

राजिम (गरियाबंद)।छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (पीएससी) द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) पद पर चयनित होने पर ग्राम भेंडरी निवासी रेवतीरमन साहू पिता लक्ष्मीकांत साहू माता जनकनंदिनी साहू को क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम भेंडरी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी एवं विद्यालय के शिक्षकों ने रेवतीरमन साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने कहा कि रेवतीरमन साहू की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।उन्होंने कहा कि यदि युवा पूरी निष्ठा और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर प्रयास करते हैं तो सफलता अवश्य मिलती है। रेवतीरमन साहू ने अपने परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े पदों पर पहुंचकर समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।इससे पूर्व गरियाबंद जिला में पटवारी पद पर चयनित होकर सेवा दे रहे है।विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रूप में रेवतीरमन साहू अपने दायित्वों का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करेंगे तथा बच्चों के संरक्षण, देखभाल और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इन लोगों ने दी बधाई:

प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, विद्यालय के शिक्षकगण लालजी सिन्हा,टीकूराम ध्रुव, रेखराम निषाद ,प्रदीपकुमार साहू,तथा ग्राम भेंडरी के वरिष्ठ नागरिक पूर्व सरपंच गण सोमनाथ साहू, मोहनलाल साहू ,सरपंच श्रीमती तुलेश्वरी लीलाराम साहू,ऐलुराम साहू,पूर्व जनपद सदस्य चंदन साहू पोषण साहू, भूषण लाल साहू,कन्हैया ध्रुव, ढालसिंह ध्रुव ने बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें