राजिम (गरियाबंद)।देवेन्द्र साहू/ श्याम कुटीर किरवई में मनाई गई : "बाबा साहब " की जयंती, बाबा साहब ने अपने संघर्षशील विचारों और दूरदर्शिता से देश को दिया एक सशक्त संविधान ~अमितेश शुक्ल..
श्याम कुटीर किरवई में मनाई बाबा साहेब की जयंती
बाबा साहेब ने अपने विचारों संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को एक सशक्त संविधान दिया-अमितेश शुक्ल
राजिम (गरियाबंद) /देवेन्द्र साहू । श्याम कुटीर किरवई में पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।श्री शुक्ल ने बताया डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे,जबकि पंडित रविशंकर शुक्ल ने मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में संवैधानिक ढांचे को लागू करने में भूमिका निभाई।पंडित रविशंकर शुक्ल और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण के दौर के दो अलग-अलग प्रमुख व्यक्तित्व थे। मध्य प्रदेश (तत्कालीन सीपी एंड बरार) के मुख्यमंत्री के रूप में शुक्ल ने देश में सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों को लागू करने में बाबासाहेब द्वारा रचित संविधान के प्रावधानों के साथ मिलकर काम किया।श्री शुक्ल ने कहा बाबा साहेब ने अपने विचारों, संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को एक सशक्त संविधान दिया, जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा दिखाई। उनका जीवन सामाजिक न्याय, समानता और मानव गरिमा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।श्री शुक्ल ने कहा आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए एक समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।जो भी शक्तियाँ आज संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, उनके विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना और संविधान की रक्षा करना ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डेकेश्वर ठाकुर,जिला महामंत्री कमल यदु, डॉ रमेश साहू,डॉ राजेंद्र साहू,मनोज सोनवानी,होरीलाल वर्मा,कुलेश्वर साहू,मुकेश भारती,खिलेश साहू,वीरेंद्र साहू,रोहित साहू,रूद्रेश सिंन्हा,अशोक निर्मलकर,थनेश्वर बंजारे,ईश्वरी साहू,खेमराज सिंन्हा,भुवनेश्वरी बंजारे,हिमेश्वरी साहू योगेश्वरी साहू,संतु ध्रुव,कमलेश यादव,शेषनारायण गुप्ता, शेखर साहू,दौलत यादव,रामूराम तारक सुदामा वर्मा,देवेंद्र साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन