रायपुर (छत्तीसगढ़)।भाजपा का गांव -बस्ती चलो अभियान कांग्रेस के संगठन : सृजन अभियान का नकल -भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों से गांव से लेकर शहर तक की जनता आक्रोशित :अमितेश शुक्ल
Deekay Thakur
Mon, Apr 6, 2026
भाजपा की गांव बस्ती चलो अभियान कांग्रेस की नकल-अमितेश शुक्ल
भाजपा सरकार की वादाखिलाफी एवं जन विरोधी कार्यों से शहर से लेकर गांव तक जनता आक्रोशित
रायपुर (छत्तीसगढ़)।भाजपा की स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान शुरू करने पर तंज कसते हुए प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस कि गांव चलो अभियान की नकल कर अब भाजपा अपने स्थापना दिवस से गांव बस्ती चलो अभियान शुरू कर रही है पहले से ही कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ग्राम वार्ड बूथ समिति गठन करने गांव-गांव अभियान चला रहे हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं वरिष्ठ नेता गण गांव-गांव जा रहे हैं। संगठन का विस्तार कर रहे हैं। जनता से संवाद कर रहे हैं। जनता का आक्रोश भाजपा सरकार के प्रति हैं हर वर्ग में नाराजगी है सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस महंगी बिजली धान खरीदी में अनियमितता रोजगार बढ़ते अपराध भ्रष्टाचार सड़कों की जर्जर हालत पेयजल की समस्या लाचार शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था बंद पड़े विकास कार्य शुरू करने की मांग एवं मोदी की गारंटी को पूरा करने जनता की आवाज उठा रही है इससे बीजेपी घबराई हुई है अब कांग्रेस के अभियान की नकल कर इन्हें सवा दो साल बाद गांव गली की याद आ रही है।
पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा की कांग्रेस 15 हजार से अधिक गांव वार्ड में जाकर समिति और बुध कमेटी गठन कर रही है वही भाजपा कांग्रेस के अभियान की नकल तो कर रही है लेकिन सभी गांव बस्तियों में जाने से भी डर रही है इसलिए प्रत्येक विधानसभा में 200 से अधिक गांव है लेकिन भाजपा 50 चुनिंदा गांव में ही जा रही है भाजपा को समझ में आ गया है कि गांव में पीएम आवास किस्त नहीं मिलना,प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण नहीं होना,महंगी बिजली,एवं कटौती,धान खरीदी में गड़बड़ी,रबी फसल में धान फसल लगाने पर रोक मनरेगा शुरू नहीं होना अवैध शराब की बिक्री सहित अन्य विषयों से जनता में भारी नाराजगी है इसलिए सभी गांव बस्तियों में जाने से बच रही है ताकि जनता के गुस्से का सामना न करना पड़े।
पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने भाजपा से पूछा की सुशासन तिहार में 44 लाख आवेदन आए थे उन आवेदनों का निराकरण क्यों नहीं हुआ? जब सरकार जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पाई तो भाजपा संगठन क्या कर लेगी? सरकार के जिम्मेदार जनता से क्यों नहीं मिलते? भाजपा के कार्यकर्ता भी सरकार से नाराज हैं तो पहले भाजपा संगठन अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार की फीडबैक ले? जनता तो परेशान है ऐसे में कांग्रेस के कार्यक्रम का नकल कर भाजपा सफल नहीं हो सकती यह कुछ भी कर ले जनता की सरकार के प्रति नाराजगी दूर नहीं होगी जनता बदलाव पर उतारू है। बस समय का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन