BREAKING NEWS

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन कार्रवाई नही होने पर कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

एसपी साहब की साइकिल से "ऑफिस - रवानगी " : " असर " प्रधानमंत्री मोदी की अपील का...।

Deekay Thakur

Tue, May 12, 2026

कवर्धा(छत्तीसगढ़)। पीएम मोदी की ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के बाद आज कबीरधाम जिले में पुलिस की अनोखी पहल देखने को मिली. पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह मंगलवार को साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे. उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने भी साइकिल से कार्यालय पहुंचकर इस अभियान में सहभागिता निभाई. पी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य संभव है। इस पहल में उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कबीरधाम पुलिस की यह पहल आमजन को भी ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सकारात्मक संदेश दे रही है। बता दें कि गुजरात के वडोदरा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल और डीजल का उपभोग कम करने, घर से काम, ऑनलाइन कक्षाएं और वर्चुअल बैठक जैसे कोविड दौर के उपाय अपनाने की अपील दोहराई। आयात कम करने और इस संकट से उबरने में देश की मदद के सामूहिक प्रयास पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इय समय लोगों को एकजुट होने और देश के संसाधनो पर बोझ कम करने का दायित्व निभाने की जरूरत है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें