BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: पं.प्रदीप मिश्रा जी का शिवमहापुराण 16 मई से 22 मई तक कुरुद में...

Admin

Mon, May 13, 2024
     कुरुद (धमतरी)12 मई । कुरुद मे श्रीधर परिवार द्वारा आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा जी का शिवमहापुराण कथा के लिए अंतिम स्वरूप देने कथा पंडाल मे विधायक अजय चन्द्राकर जी के संरक्षण मे नगर एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, आयोजक प्रभारियों, प्रशासन, मीडिया एवं प्रबंधन समिति का बैठक संपन्न, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन को सौंपा गया आयोजक समिति द्वारा उपसमितियों मे संयोजक, प्रभारियों की सुची भी बनाये गये।गौरतलब है कि कुरूद नगर मे पं.प्रदीप मिश्रा जी का शिवमहापुराण कथा 16 मई से 22 तक मई तक प्रस्तावित है, 15 मई को महाराज जी का कुरूद आगमन दोपहर 3 बजे हो रहा है, इस दौरान बस स्टैंड कुरूद से चंडी मंदिर जलेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल शोभायात्रा भी आयोजित किया जाना  प्रस्तावित है, इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए विधायक अजय चन्द्राकर जी के मार्गदर्शन में श्रीधर परिवार एवं आयोजक समिति के पदाधिकारीगण कार्यक्रम को व्यवस्थित करने लगातार सेवाएँ देकर निरंतर मिंटिंग कर सेवाभावी एवं शिवभक्तो की टोलियां बनाकर कार्य वितरित कर रहे है ! प्रशासन के सेवादायी विभागों के अधिकारीगण कथा पंडाल मे पहुँच कर लाखों के संख्या में आने वाले शिवभक्तो को व्यवस्थित करने आयोजन समिति के संरक्षक अजय चन्द्राकर जी के मार्गदर्शन में सभी प्रकार के सेवा और सुरक्षा के लिए आयोजकों की ओर से निर्णय किया गया, कुरूद नगर सहित क्षेत्र, जिले एवं प्रदेश से आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था हेतु सबसे सहयोग करने निवेदन भी किया जा रहा है, शिव भक्त श्रद्धालुजन इस आयोजन को लेकर काफ़ी उत्साहित है, दूरभाष के माध्यम से आयोजकों के साथ सेवा देने के लिए लगातार चर्चा कर रहे है, कुरूद में पहली बार धर्म प्रेमी, शिव भक्तों के लिए इस विशाल आयोजन को लेकर नगर एवं क्षेत्र के सभी सेवा समितियाँ एवं विभिन्न जाति समाज के पदाधिकारीगण अपने अपने स्तर से सेवा देने सामने आ रहे है ! कथा पंडाल मे मुख्य रूप से विधायक सहित आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारीगण, प्रशासन के सभी अधिकारीगण, नगर-जिला मिडिया के सभी साथीगण, श्रीधर शर्मा परिवार के सदस्यगण, नगर एवं क्षेत्र से सेवा देने के लिए आये बड़ी संख्या मे माता बहनें आयोजन के अंतिम स्वरूप के बैठक में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें