BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

राजिम (गरियाबंद)। शासकीय हाईस्कूल तर्रीघाट में 77वां गणतंत्र दिवस : गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया...

Deekay Thakur

Tue, Jan 27, 2026

"शासकीय हाईस्कूल तरीघाट में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय वातावरण में सम्पन्न"

राजिम (गरियाबंद)।शासकीय हाईस्कूल तरीघाट में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ आनंद मतावले, अध्यक्ष शाला प्रबंधन विकास समिति हाईस्कूल चिमन लाल वर्मा,सरपंच गुंजन भोलाराम वर्मा,डॉ कोमल साहू पूर्व सरपंच, रिखी राम वर्मा,मुकेश वर्मा,रामविशाल यादव ,प्राचार्य चंद्रभूषण साहू ,व्याख्याता पीके साहू, झूमक लाल साहू, लक्ष्मण तारक, पुष्पा कंवर,नीतू शाह एवं सभी शिक्षकों, बच्चों की उपस्थिति में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,भारत माता के छाया चित्र पर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व सभापति, जिला पंचायत रायपुर डॉ. आनंद मतावले ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान की गूंज से संपूर्ण परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा।

मुख्य अतिथि डॉ. आनंद मतवाले ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नैतिकता, शिक्षा और राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को अध्यक्ष चिमन लाल वर्मा, पूर्व सरपंच डॉ कोमल साहू,ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने ग्राम को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए आहवान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रेरणादायी संदेशों से युक्त कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक जागेंद्र साहू द्वारा आभार प्रदर्शन प्राचार्य चंद्रभूषण साहू ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें