BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

जन्मदिन को बनाया सेवा और संस्कार का उत्सव : शिक्षक लालजी सिन्हा ने शालेय बच्चों को कराया न्यौता भोज...

Deekay Thakur

Thu, Jul 16, 2026

राजिम (गरियाबंद) । शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में लोकप्रिय एवं नवाचारी शिक्षक लालजी सिन्हा ने अपना जन्मदिन सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार के साथ मनाते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सुपोषण योजना के अंतर्गत विशेष न्यौता भोज कराया। इस अवसर पर बच्चों को नियमित मध्यान्ह भोजन के साथ अपने हाथों से केक, चॉकलेट, खीर, पूड़ी, बड़ा एवं भजिया परोसकर अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराया गया।

स्वादिष्ट व्यंजन और आत्मीयता से परोसे गए भोजन को पाकर बच्चे अत्यंत उत्साहित एवं प्रफुल्लित दिखाई दिए। विद्यार्थियों ने शिक्षक लालजी सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अपने उद्बोधन में शिक्षक लालजी सिन्हा ने कहा, "बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है। विद्यार्थियों की मुस्कान ही मेरे लिए सबसे अनमोल उपहार है। शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार, प्रेम, सेवा और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना हम सभी शिक्षकों का दायित्व है। यदि मेरे जन्मदिन से बच्चों के चेहरे पर खुशी आती है, तो इससे बड़ा उत्सव मेरे लिए कोई नहीं हो सकता।". कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक टीकूराम ध्रुव, रेखाराम निषाद, प्रदीप कुमार साहू एवं लालजी सिन्हा, पालक सदस्य भूषण लाल साहू, भावी साहू , नव्यानिधि साहू,शांति यादव एवं रेखा यादव सहित विद्यालय के 75 विद्यार्थियों ने सहभागिता की और न्यौता भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को बच्चों की खुशियों और सेवा से जोड़ना अत्यंत प्रेरणादायी पहल है। ऐसे आयोजन विद्यालय में अपनत्व, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रेखाराम निषाद ने किया तथा आभार प्रदर्शन शिक्षक टीकूराम ध्रुव ने किया। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित पालकों ने शिक्षक लालजी सिन्हा की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें