BREAKING NEWS

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

स्वागत, रुपेश साहू की अगुवाई उमड़ा कांग्रेसजनों का हुजूम ~~~

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

: प्रधान पाठक ने जन्मदिन के अवसर पर टेड़ाहीपारा शाला में कराया " न्योता भोज". ....

  "प्रधानपाठक ने जन्मदिन पर कराया नेवता भोज "..... राजिम( गरियाबंद ) ।शासकीय प्राथमिक शाला टेड़ाही पारा कौंदकेरा के प्रधानपाठक अंचल के लोकप्रिय गायिका,कवि अंतेश्वरी निराला द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री सुपोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंर्तगत अपने स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला टेड़ाही पारा कौंदकेरा में न्योता भोज कार्यक्रम आज 06 दिसम्बर को आयोजित किया गया। विद्यालय के सभी बच्चों,शिक्षिका दुर्गा साहू एवं बी आर सी सी सुभाष शर्मा,संकुल समन्वयक नरेश साहू, प्रधान पाठक सुनीता चतुर्वेदी,पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानपाठक शोभाराम साहू,राजेश कुमार ध्रुव,अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति लक्ष्मी साहू,उपाध्यक्ष आसो बाई ,विश्वकर्मा सदस्यगण लता साहू,उत्तरा बाई साहू,तेज बाई यादव,सरस्वती बाई,फुलेश्वरी बाई, हरिलाल साहू के उपस्थिति में केक काटकर उमंग के साथ जन्मदिन मनाया गया। बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा तुम जियो हजारों साल ,साल के दिन हो पचास हजार गीत का गायन किया गया।बच्चों द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बी आर सी सी सुभाष शर्मा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते अच्छा पहल के लिए बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दुर्गा साहू ने किया।न्योता भोज में बच्चों को मिक्चर बिस्किट मिठाई,बड़ा,पुड़ी खीर,दाल ,चावल ,आलू भाटा चना की सब्जी परोसा गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास खंड स्रोत समन्वयक फिंगेश्वर सुभाष शर्मा,संकुल समन्वयक नरेश साहू ,अंतेश्वरी निराला,दुर्गा साहू,सुनीता चतुर्वेदी, शोभराम साहू,राजेश ध्रुव सहित29 बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें