BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

रायपुर (छत्तीसगढ़)/देवेन्द्र।अब तक 57 घुसपैठियों को *क्विट इंडिया* : नोटिस जारी "छत्तीसगढ़" से बंगलादेशियों *डीपोर्टिंग* प्रक्रिया होगी और तेज...

Deekay Thakur

Fri, May 8, 2026

रायपुर(छत्तीसगढ़)/देवेन्द्र साहु। छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अपनी कार्रवाई को तेज कर दिया है। संदिग्धों की पहचान और उन्हें सीमा पार भेजने की प्रक्रिया को गति देने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।

अब तक 57 संदिग्धों के खिलाफ 'क्विट इंडिया' आदेश जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें बांग्लादेश भेजा गया है। वहीं लगभग एक हजार संदिग्ध अभी भी जांच के दायरे में हैं।

बंगाल सरकार के साथ समन्वय@@@@@

घुसपैठियों के सत्यापन की जटिल प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए बंगाल सरकार की मदद ली जाएगी। ऐसे संदिग्ध जो खुद को बंगाल का बताकर छत्तीसगढ़ में रह रहे हैं, उनके सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस बंगाल प्रशासन के सहयोग से कार्य करेगी।इस संबंध में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के प्रभारियों की आगामी बैठक में विस्तृत समीक्षा की जाएगी। होल्डिंग सेंटरों में रखे गए संदिग्धों को जल्द ही देश से बाहर करने की तैयारी की जा रही है।

33 जिलों में एसटीएफ का गठन@@@@

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की पहचान और उन पर कार्रवाई के लिए सभी 33 जिलों में एसटीएफ का गठन किया है। एएसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारी इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें