रायपुर (छत्तीसगढ़) । भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं से धोखा : कर रही है :- पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल
Deekay Thakur
Mon, Apr 6, 2026
भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं को धोखा दे रही है-अमितेश शुक्ल
रायपुर (छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि महतारी वंदन योजना में पिछले 2 साल से भी केवाईसी के नाम पर 5 लाख से अधिक महिलाओं का नाम सूची से काटने का काम किया गया है। लेकिन छुटे हुए पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के लिए फॉर्म नहीं भराया जा रहा है अभी तक इसके लिए सरकार की कोई नीति दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है। पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा का वादा था की सभी प्रत्येक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा लेकिन जैसे ही सरकार बनी है वैसे ही विभिन्न प्रकार के नियम कानून ले आते हैं पूरे प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ महिलाएं विवाहित होंगी उसमें से करीबन 1करोड़ महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना था। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में सरकार दावा करती थी की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन लगातार ई केवाईसी के नाम पर महिलाओं का नाम काटने का प्रक्रिया चल रहा है। लेकिन पिछले 2 साल में एक बार भी पात्र महिलाओं से महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन नहीं मंगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सरकार झुठ के पुलिंदों से बनी है।पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली 500रू की पेंशन को इस योजना में मिलाकर उन्हें 1000रू ही दिए जा रहे हैं जो एक तरह से कटौती है।आज प्रदेश की महिलाएं जानना चाहती है कि 5 लाख जिन महिलाओं को काटा गया है उनके लिए सरकार की क्या योजना हैं?
विज्ञापन