BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

फिंगेश्वर/गरियाबंद।युवाओं से सरकारी नौकरी में रोजगार के अवसर को छीन : रही मोदी सरकार ~~ कांग्रेस नेता टिकेश साहू का आरोप...

Deekay Thakur

Wed, Aug 26, 2026

युवाओं से सरकारी नौकरी में रोजगार के अवसर को छीन रही है मोदी सरकार - टिकेश साहू

फिंगेश्वर/ गरियाबंद । देवेन्द्र साहू । भाजपा सरकार पर युवाओं के सरकारी नौकरी मे रोजगार के अवसर को छीननें का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी नेता टिकेश साहू ने कहा है कि 2014 से पहले केंद्रीय विभागों के लिए स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) के माध्यम से हर तीन महीने में भर्ती परीक्षाएं आयोजित होती थी, रेल्वे, बैंकिंग और नवरत्न कंपनियों में भी लगभग इसी तरह से नियमित भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद से नियमित भर्ती अघोषित तौर पर बंद कर दिया गया है। केंद्रीय विभागों में खाली पद बीते 10 साल में लगभग दोगुने हो गए हैं, 4.2 लाख से बढ़कर वर्तमान रिक्तियाँ 8.24 लाख से अधिक हो चुका है। कुछ विभागों में कुछ नियुक्ति हो भी रही है वह भी अनियमित कर्मचारियों के तौर पर ही हो रही है। 2014 से पहले मात्र 19 प्रतिशत कर्मचारी ठेके पर होते थे, अब सरकारी कंपनियों में 49 प्रतिशत कर्मचारी ठेके पर काम कर रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार देश के युवाओं से सरकारी नौकरी में रोजगार के अवसर छीन रही है।कांग्रेसी नेता टिकेश साहू ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने दुर्भावनापूर्वक सैनिकों के सम्मान को भी घटाने का काम किया है, सेना में नियमित स्थाई भर्ती को कम करके 4 साल के लिए अग्निवीर बनाएं जा रहे हैं, केवल 4 साल की कुल अवधि उसमें भी 6 माह प्रशिक्षण समय, उसके बाद उनमें से 75 प्रतिशत बिना पेंशन के सेवा से बाहर? आउटसोर्सिंग की आदी यह सरकार यूपीएससी को बाईपास करके अपने पूंजीपति मित्रों के निजी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को केंद्रीय सचिवालय में सीधे संयुक्त सचिव बना दिया। एसएससी और रेलवे जैसी एजेंसियां निरंतर परीक्षाएं आयोजित करती रही हैं, वहां अब नई भर्ती के विज्ञापन ही नहीं निकल रहे हैं। कांग्रेसी नेता टिकेश साहू ने कहा है कि सरकार प्रशासनिक और वित्तीय कारणों का बहाना बना कर खाली पदों को भरने में अनाकानी कर रही है। केंद्रीय विभागों में स्वीकृत पदों की संख्या का लगभग एक चौथाई पद रिक्त पड़ा है, आम जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं सबसे ज्यादा पद रक्षा सिविलियन, रेलवे और गृह मंत्रालय में है, इस पर में देश की सुरक्षा और परिवहन भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। नए पदों का सृजन बंद है, नियमित पदों पर सीधी भर्ती के बजाय यह सरकार आउटसोर्सिंग करके केवल संविदा (कंट्रैक्ट) पर रखकर युवाओं का शोषण कर रही है, नियमित पदों पर नई भर्ती के साथ प्रमोशन तक इस सरकार में बाधित है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें