BREAKING NEWS

बारिश की आशंका कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागों को सतर्कता के दिए विशेष निर्देश ~~~

विधायक के गृहग्राम के स्कूल तक ~ मामला RTI आवेदनों पर मनमानी रकम वसूली का ~~~

संयुक्त कलेक्टर पद की जिम्मेदारी~~ कांग्रेस ने उठाए सवाल...?

महिलाओं से की जा रही है वसूली ~~ लक्ष्मी साहू

सीईसी का किया पुतला दहन...

Advertisment

कांग्रेस संगठन के कुशल शिल्पकार, सर्व प्रिय -जमीनी जननायक, छ.ग.शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी को जन्मदिन(15 सितंबर) की हार्दिक बधाई ,कोटि -कोटि शुभकामनाएं: - विनीत ~~ समस्त शुभचिंतक गण - गरियाबंद (छ.ग.)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी माननीय श्री सुखदेव भगत जी के छत्तीसगढ़ की पावन धरा में प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत, शत-शत अभिनंदन: - विनीत ~ समस्त कांग्रेस परिवार गरियाबंद (छ.ग.) दिनांक 27 सितं. रायपुर

राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 का वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप : जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन 17 जून को राजिम में ~ तैयरियों को अंतिम रुप देने में जुटे राजिम के पदाधिकारी

Deekay Thakur

Tue, Jun 16, 2026

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जन्मोत्सव राजिम में....

रायपुर / राजिम / (छत्तीसगढ़)। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 17 जून बुधवार को स्थान राजीव लोचन मंदिर के समीप यादव धर्मशाला राजिम में प्रात 11:00 बजे प्रारंभ होगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजिम के विधायक रोहित साहू होंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस द्वारा किया जावेगा । विशिष्ट अतिथि हस्तशिल्प विकास कला बोर्ड की अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष महेश यादव होंगे ।

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रात: 11:00 बजे मंचीय कार्यक्रम अतिथियों का सम्मान होगा। युवक मंडल द्वारा प्रात: 11 से 12:00 बजे रक्तदान शिविर तथा 12 से 1:00 बजे युवक - युवती परिचय सम्मेलन,

दोपहर 1:00 बजे से 3:00 भोजन व्यवस्था रहेगी। शाम 5:00 बजे कार्यक्रम स्थल से नगर भ्रमण के लिए बड़े ही धूमधाम से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी उसके बाद रात्रि भोजन व्यवस्था रहेगी । तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा । कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने अपील करने वालों में

महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पंकज कुमार भुवाल उपाध्यक्ष, नीरज सिंह क्षत्रिय कोषाध्यक्ष, अशोक ठाकुर महासचिव, सत्येंद्र सिंह राजपूत सह सचिव, घनश्याम सिंह चौहान उप सचिव, अजय सिंह संगठन सचिव, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रचार सचिव,महासभा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा.रमेश सिंह, श्रीमती रश्मि राजपूत महिला अध्यक्ष, श्रीमती मधुबाला सिंह महिला सचिव, अनुराग सिंह युवा अध्यक्ष, महेंद्र सिंह युवा सचिव तथा उप समिति राजिम के अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, सचिव विकास सिंह तथा ठा.विनोद सिंह अध्यक्ष उपसमिति रायपुर उत्तर सहित रायपुर जोन के सभी उप समिति के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ के 37 उप समितियों के राजपूत समाज के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यक्रम में उपस्थित होने आह्वान किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजिम उप समिति के ठा. मुकेश सिंह ओमप्रकाश राजपूत, विकास राजपूत कुलदीप सिंह दिन रात एक किए हुए है । आयोजक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य अतिथि के कार्यक्रम में प्रात: 10 बजे पहुंचने के कारण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें